Aparna Sharma

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -21-Jun-2023

दैनिक प्रतियोगिता 

विषय :- योग दिवस 

" योग परमात्म मिलन का मार्ग है "

योग ध्यान है योग ज्ञान है। 
हमारे लिए ब्रह्मांड नायक शिव का निर्माण है। 

सर्व प्रथम महादेव ने योग
सप्त ऋषियों को सिखाया, 
फिर संसार के दुख दूर करने का 
११२  भिन्न मार्ग दिखाया ! 

अष्टांग योग युग्म के 
पांच तत्व बतलाए !
आसन,ध्यान, आहार ,तप 
परमात्म मार्ग सिखलाए! 

सत युग का यह ज्ञान 
कलयुग में भूल चले
वेदों से तब पाया हिरण्य गर्भ ने इसे पहले 

हिरण्य गर्भ के इस ज्ञान को
पातंजली ने लिखा था ,
इसलिए उनका नाम 
स्वर्ण अक्षरों में दिक्खा था ! 

*तत् त्वमसि*और *अहम ब्रह्मास्मि* योग का सार है! 
*आत्म परमात्म*  मिलन का योग मोक्ष द्वार है। 

अपर्णा गौरी शर्मा 🧘

   17
4 Comments

kashish

18-Jul-2023 02:29 PM

Fantastic

Reply

Punam verma

22-Jun-2023 08:37 AM

Very nice

Reply

Abhinav ji

22-Jun-2023 07:27 AM

Very nice 👍

Reply